फरसिया हायर सेकेंडरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताओं का आयोजन,
पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा- युवा ही देश का भविष्य

नगरी फरसिया।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल फरसिया में विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश और समाज का भविष्य है। विद्यार्थियों को अनुशासन, कठिन परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा भाव पहुंचाना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को समाज में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, प्राचार्य नीरज सोन सहित समस्त स्टाफ, पालकगण व ग्रामीण मौजूद रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info