डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर दि गई श्रद्धांजलि

नगरी /राजशेखर नायर / नगर के वार्ड नंबर 2, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में भाजपा मंडल नगरी द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके कश्मीर को लेकर दिए गए नारे “नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान” का जय घोष किया गया.
भारतीय जनता पार्टी धमतरी जिला के अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाने के संकल्प के साथ संसद में अपने भाषण में उन्होंने धारा 370 को समाप्त करने की जोरदार वकालत की थी, उनके संकल्प को साकार करते हुए आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीर से 370 धारा को समाप्त कर दिया है.
पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, नगरी मंडल के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा और अन्य वक्ताओं ने कहा की अगस्त 1952 में जम्मू कश्मीर की विशाल रैली मैं उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था की या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कर आऊंगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपना जीवन बलिदान कर दूंगा डॉक्टर मुखर्जी अपने संकल्प को पूरा करने के लिए 1953 में बिना परमिट लिए जम्मू कश्मीर यात्रा पर निकल पड़े वहां पहुंचे ही उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया 23 जून 1953 को जेल में रहस्य में परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई, आज हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उनके बलिदान को शत-शत नमन करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे
Live Cricket Info