Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

महापौर रामू रोहरा ने किया आत्मीय स्वागत*

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा का महापौर श्री रामू रोहरा ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास महाराज के समता, सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का जीवन समाज को समानता, प्रेम, सेवा और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाने वाली अमूल्य प्रेरणा है। उन्होंने जाति-पांति, ऊँच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि मानने का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके विचार समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि “समरसता संकल्प अभियान” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और संत गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। इस भव्य कलश यात्रा ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और धार्मिक आस्था का अनुपम संदेश दिया।

महापौर ने सभी नागरिकों से गुरु रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलकर समरस, समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.