वीबीजी रामजी विषय पर कार्यशाला का आयोजन
मगरलोड जनपद पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
मगरलोड जनपद पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की अध्यक्षता में वीबीजी रामजी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों की जिम्मेदारी सरपंचों के माध्यम से ही पूरी होगी, इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में ग्रामीण क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसमें हम सभी की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है

उन्होंने बताया कि वीबीजी रामजी के माध्यम से जल सुरक्षा एवं जल संबंधी कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही मूलभूत ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा, आजीविका के अवसरों का विस्तार होगा तथा स्थानीय स्तर पर क्षमता विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि गांव का समग्र विकास सरपंच, उपसरपंच, सचिव और रोजगार सहायकों के आपसी सहयोग एवं समन्वय से ही संभव है। सभी को मिलकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा, तभी ग्राम विकास की परिकल्पना साकार हो सकेगी।

कार्यशाला के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभापति सहकारिता एवं उद्योग समिति मीना डेमू साहू, जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव, सीईओ जनपद पंचायत मगरलोड दिव्या ठाकुर, सभापति संचार एवं संकर्म समिति एवं जनपद सदस्य नंदनी साहू, सभापति वन स्थायी समिति जनपद सदस्य त्रितोत्मा साहू, सभापति सहकारिता एवं उद्योग समिति जनपद सदस्य कृष्ण कुमार ध्रुव, जनपद सदस्य यमुना साहू, केवल राम कवर, पोमीन साहू, डूगेश्वरी साहू, रामकुमारी कश्यप, रामजी नेताम, विनीता साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष मगरलोड राखी साहू सहित समस्त सरपंच, उपसरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा जनपद पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
थे।
Live Cricket Info