विचार व्यक्ति को महान बनाता है-टंक राम Recent News
-लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम

नगरी / धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया और नगर पंचायत नगरी में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया.
प्रभारी मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा की विचार व्यक्ति को महान बनाता है, जलाता भी है और शीतलता भी प्रदान करता है, जैसे चिलम कि आग कंठ को जलाता है और सुराही का पानी शीतलता प्रदान करता है.
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत सिंह छाबड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला,नन्द यादव, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, प्रेमलता नागवंशी, राजेश गोसाई, रवि शंकर दुबे, महेंद्र नेताम, सुलोचना साहू, रूपेंद्र साहू, मोहन पुजारी, दिनेश्वरी नेताम, चंद्रकला साहू, पार्षद राजा पवार, देवचरण ध्रुव, चेलेश्वरी साहू, विनीत कोठारी, अलका साव, डागेश्वरी साहू, अश्वनी निषाद, प्रतिमा देवांगन, गौरव तिवारी, दुर्गा शंकर प्रजापति और भाजपा कार्यकर्ता, सीएमओ, नगर पंचायत के कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे
Live Cricket Info