कुत्तों ने फिर एक बछड़े को बनाया आहार
इस सप्ताह जीनियस स्कूल के पास यह दूसरी घटना .

नगरी /राजशेखर / नगर में गाय के बछड़ों का कुत्तों द्वारा शिकार बनाये जाने की घटना थम नहीं रही है.
रात्रि में फिर एक गाय के बछड़े को कुत्तों के झुंड ने शिकार बनाया.
मामला जीनियस स्कूल के पास का है. रात्रि में गाय के बछड़े को अकेला पाकर कुत्तों के झुंड ने दौड़ाया होगा, इसी दौरान बछड़ा सिंचाई विभाग नहरनाली में गिर गया होगा, इसके बाद कुत्तों के झुंड ने उसे आहार बनाया और शरीर का लगभग 40% हिस्से को नोच कर खा गए. जीनियस स्कूल के पास इस सप्ताह की यह दूसरी घटना है.

लगातार कुत्तों द्वारा मवेशियों पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही है. प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए किसी तरह का कदम नहीं उठाया जा रहा , इन घटनाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मवेशी मालिक की है, वे अपने मवेशियों को रात्रि के समय घर में नहीं बांधते, सड़कों में मरने केलिए छोड़ देते हैं अन्यथा इस तरह की घटनाएं नहीं होती.
लापरवाह मवेशी पलकों पर सख्त कार्रवाई जब तक नहीं होगी तब तक इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लग पाएगी.
Live Cricket Info
