लाखों की शासकीय भूमि पर किया जा रहा कब्जा
मामला नगरी के छिपली मोड में बाईपास सड़क का
नगरी / राजशेखर नायर /नगर के छिपली मोड में स्थित लोक निर्माण विभाग की लाखों की शासकीय भूमि पर नगर के एक व्यापारी द्वारा कब्जा किया जा रहा है.

नगरवासियों के
शिकायत के बाद अब तक किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई .
मामला नगर पंचायत नगरी के
नगरी -सांकरा मार्ग में स्थित छिपली, कॉलेज मोड सडक के पास स्थित खसरा क्रमांक 1856/1 जो की लोक निर्माण विभाग की शासकीय भूमि है में स्थित एक बाईपास सड़क ईंट की दीवार खड़ा कर आवागमन अवरुद्ध कर, एक रसूखदार व्यापारी द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है.
कब्जाधारी द्वारा पूर्व में इस भूमि पर धर्म कांटा बनाकर भूमि के बड़े क्षेत्र में कब्जा कर लिया गया था.
अब भूमि में स्थित बाईपास सड़क को भी बेखौफ ईंट की दीवार खड़ा कर कब्जा किया जा रहा है.
शिकायतों के बाद भी अब तक कब्जा कर रहे व्यक्ति के विरुद्ध किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है.
जबकि धमतरी कलेक्टर द्वारा स्पष्ट आदेश दिया गया है किसी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण या कब्जा करने वालों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए और भूमि को कब्जा मुक्त किया जाए.
फोटो -यशवंत वर्मा –

सीएमओ नगर पंचायत नगरी- मैंने खसरा क्रमांक को ऑनलाइन चेक किया है लोक निर्माण विभाग किसी शासकीय भूमि है कृपया लोक निर्माण विभाग को जानकारी दीजिए.
उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी.
फोटो – प्रशांत कुमार साहू-

एसडीओ लोक निर्माण विभाग- रेवेन्यू रिकॉर्ड और टेपोशीट दोनों में खसरा क्रमांक 1856/1 लोक निर्माण विभाग की शासकीय भूमि दर्ज है. कार्रवाई की जाएगी
Live Cricket Info