Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 62 लाख स्वीकृत Recent News

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की अनुशंसा से नगरी-जबर्रा मार्ग में पुल का होगा निर्माण

धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

की अनुशंसा पर जिले के नगरी-जबर्रा मार्ग स्थित काजल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ 62 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रस्तावित पुल के निर्माण के बाद नगरी से गरियाबंद की दूरी घटकर लगभग 35 किलोमीटर रह जाएगी, जबकि वर्तमान में यह दूरी करीब 50 से 60 किलोमीटर है।

दूरी कम होने से समय और ईंधन की बचत के साथ-साथ आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, रवि दुबे, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, मोहन नाहटा और विकल गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
पुल निर्माण की स्वीकृति से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और व्यापार एवं आवागमन को बढ़ावा मिलेगा

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.