तहसील ऑफिस के सामने चाकू लहराने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरप्तार
युवक पर पहले भी लगे थे इसी तरह का आरोप
नगरी / एक फुटपाथ व्यापारी को चाकू लहराकर डरने वाले युवक को नगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार तहसील ऑफिस नगरी के सामने फुटपाथ में दुकान लगाकर सामान बेच रहे एक व्यापारी को, नगरी निवासी एक युवक चाकू दिखाकर डरने का प्रयास कर रहा था, इसी बीच तहसील ऑफिस में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारियों ने आरोपी युवक को घरदबोचा और नगरी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही नगरी पुलिस के जवान तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई .
थाना प्रभारी ने “सख्त कार्रवाई की बात कही” .
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुबह एक होटल में कुछ और लोगों चाकू दिखाकर डरने का प्रयास भी करते देखा गया था.
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info