Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

3 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार*

37.800 किलो गांजा जब्त

महज 24 घंटे के भीतर धमतरी पुलिस ने दो बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम देते हुए कुल 92.770 किलोग्राम गांजा जब्त किया तथा अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को प्रभावी रूप से ध्वस्त कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी क्रम में दिनांक 05.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मैनपुर
की ओर से एक सफेद रंग की महेन्द्रा TUV 300 वाहन में सवार तीन व्यक्ति अवैध गांजा लेकर धमतरी की ओर आ रहे हैं,की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सांकरा चेक पोस्ट/नाका में सघन वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन क्रमांक MH 30 AZ 4746 को रोका गया।

वाहन की सूक्ष्म जांच एवं तलाशी लेने पर डिक्की में छिपाकर रखे गए गांजे के 44 पैकेट बरामद किए गए।
जिसमें कुल 37.800 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 18,90,000/- रुपये) को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि वे उक्त मादक पदार्थ गांजा भवानीपटना ओडिशा से खरीदकर बिक्री करने के उद्देश्य से नासिक महाराष्ट्र ले जा रहे थे।
▪️ *जप्त सामग्री विवरण:*
● गांजा – 37.800 किलोग्राम (कीमत लगभग 18,90,000/- रुपये)
● महेन्द्रा TUV 300 वाहन – 6,00,000/- रुपये
● 04 मोबाइल फोन – 40,000/- रुपये
◆ कुल जुमला कीमती – 25,30,000/- रुपये

▪️ *गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:*-
*(01)* अजय नंदू जाधव पिता नंदू जाधव,उम्र 27 वर्ष,साकिन राजनगांव,14 चारी रोड राहता,थाना राहता, जिला अहमद नगर महाराष्ट्र

*(02)* मनोहर बालाजी कांबले पिता बालाजी कांबले,उम्र 35 वर्ष साकिन नगर देवी मंदिर परिसर शिंदे नासिक,थाना नासिक रोड़,जिला नासिक, महाराष्ट्र

*(03)* अंतावन राजू पगारे पिता,राजू सयाजी पगारे, उम्र 19 वर्ष, साकिन गौतम नगर राहता,थाना राहता, जिला अहमद नगर महाराष्ट्र के रहने वाले बताये‌।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्र.39/26 धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि एक दिवस पूर्व ही सांकरा चेक पोस्ट पर सिहावा पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 54.970 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 27,00,000/- रुपये), एक डस्टर वाहन एवं मोबाइल फोन सहित कुल 33,53,500/- रुपये की संपत्ति जप्त की गई थी।
इसके 15 दिन पूर्व ही सांकरा चेक पोस्ट/नाके पर सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे गांजा तस्करों पर प्रभावी प्रहार किया गया था।
उक्त कार्यवाही में कुल 127.09 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 63,54,500/-रुपये), घटना में प्रयुक्त वाहन (9,00,000/-रुपये), दो मोबाइल (15,000/-रुपये) एवं 1,500/- रुपये नगद सहित लगभग 72,71,000/-रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई थी।

धमतरी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इन सख्त एवं रणनीतिक कार्यवाहियों के परिणामस्वरूप सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय गांजा तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी दबाव बना हुआ है तथा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.