नहर निर्माण व पिचिंग कार्य में अनियमितता
किसानों ने किया हंगामा, गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कर ठेकेदार

नगरी /राजशेखर नायर /किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा देने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा सोंढुर बांध को नहर से जोड़ने करोड़ों रुपए की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है.
ग्राम फरसियां में चल रहे इस कार्य को लेकर ग्रामीण और किसानों ने विरोध जताया. उनका आरोप है कि इंजीनियर उचित निगरानी नहीं होने से निर्माण एजेंसी अधूरा काम कर रहे हैं, तय मापदंडों की अनदेखी की जा रही है. ग्रामीणों ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने की मांग की पुराने जर्जर ढांचे और दीवारों को तोड़े बिना ही ऊपर से तीन चार फीट तक नई पिचिंग कर दी जा रही है, किसानों का कहना है कि इससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं और भविष्य में नहर की क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी. ग्राम फरसियां के कमारपारा क्षेत्र और कृषि उपज मंडी केंद्र के पीछे से गुजर रही नहर के निर्माण स्थल पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा के निर्माण कार्य में सीमेंट की मात्रा कम रेत, गिट्टी का उपयोग अधिक किया जा रहा है, ग्रामीणों के मुताबिक निर्माण से पिचिंग जल्दी उखाड़ सकती है और शासन के करोड़ों रुपए की राशि व्यर्थ हो जाएगी यही विभागीय निगरानी का अभाव दिखाई दे रहा है.
ग्रामीण पुष्पक कुमार साहू ने आरोप लगाया कि शासन ने किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करने करोड़ों रुपए स्वीकृत किया है लेकिन इंजीनियर द्वारा सही मॉनिटरिंग नहीं किए जाने के कारण निर्माण कार्य अधूरा और मानदंडों के के अनुसार के नहीं किया जा रहा है
उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया तो शासन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा
Live Cricket Info
