Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

*नंदनी “द इंडिपेंडेंट वूमेन”*

महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित महिला

धमतरी / क्षेत्र की एक ऐसी महिला जो अपने फैसले खुद लेती है, अपने पैरों पर खड़ी है और आर्थिक/मानसिक रूप से आत्मनिर्भर, महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाती आ रही *दुर्गेश नंदिनी* को प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ साहू समाज छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी  गई है.
बतादें  दुर्गेश नंदनी साहू, भोथा बोरसी, मगरलोड की निवासी है और  नगरी के ग्राम छिपली में कंप्यूटर शिक्षण संस्थान का संचालन करती है.
वे महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाते आ रही हैं,
पुरे छत्तीसगढ़ में गोबर से निर्मित प्रोडक्ट के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा मंगाई गई
3 मिनट की मूवी, ‘नंदनी द इंडिपेंडेंट वूमेन’  जिला प्रशासन द्वारा फिल्माया गया है.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा  भी इन्हे सम्मानित किया जा चूका है, इस के अलावा  प्रदेश साहू समाज और कई अन्य आयोजनों में इन्हें सम्मानित किया जा चुका है.
ये बोरसी, मगरलोड से  लगातार दूसरी बार की जनपद सदस्य के रूप में विजय हुई है.
आप प्रदेश साहू समाज की महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव रह चुकी है, कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश सचिव, ब्लॉक मगरलोड की सचिव, जिला युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष  पद की जिम्मेदारी संभाल रही है, अब इन्हे प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ साहू समाज छत्तीसगढ़ बनाया गया है.
दुर्गेशनंदनी, एक अच्छी टीचर के साथ-साथ एक अच्छी वक्ता भी है, साथ ही अपने जनपद क्षेत्र की दीदियों को अपने स्वयं के खर्चे से निरमा, साबुन, फाइनल, मोमबत्ती जैसे कई उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा दी है.

दुर्गेश नंदनी को साहू समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ बनाए जाने पर क्षेत्र वासियों ने बधाई दि  है

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.