जीवन यादव को जिला यादव समाज युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया

नगरी /16 अगस्त को यादव समाज जिला धमतरी का कार्यकारिणी बैठक ग्राम बनरौद में रखा गया, जिसमें समाज के विकास तथा सामाजिक गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें युवा प्रकोष्ठ के वर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश यादव (डी के यादव) को सामाजिक अनुशासनहीनता पाए जाने के कारण जिला धमतरी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद को समाप्त कर दिया गया और सर्वसम्मति से गोरेगॉव के उपसरपंच जीवन यादव को जिला युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया।

जिसमें जिला अध्यक्ष मनराखान यादव चिखली, उपाध्यक्ष गनेश यादव गड्डोंगरी, अंकालू यादव, गोबरा गोवर्धन यादव पांडरवही, चिरंजीव यादव, योगेश यादव, मन्नू यादव, जसवंत यादव, पतिराम यादव, अनिल यादव, महिला प्रकोष्ठ खेमिन यादव एवं जिला कार्यकारिणी सभी सदस्य उपस्थित थे
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info