Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

जीनियस स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया.

जीनियस स्कूल ने मनाया 15 वां वार्षिकोत्सव

नगरी /राजशेखर नायर / नगर के जीनियस पब्लिक स्कूल प्रांगण में 15 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया.
दो दिवसीय वार्षिक उत्सव अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। “धुरंधर” शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, नाटक एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के प्रथम दिवस में क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा एवं उपाध्यक्ष विकास बोहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उपरोक्त दिवस में क्लास प्रोग्राम के साथ-साथ स्टार प्रोग्राम में खाटू श्याम जी प्रोग्राम का उत्कृष्ट प्रदर्शन हुआ, साथ ही साथ संस्था की विद्यार्थी रही आज की सिलेब्रिटी आरु साहू स्पेशल प्रोग्राम के बीच में स्वयं आरु साहू के अतिथि के रूप में आगमन उपरोक्त प्रोग्राम में और चार चांद लग गया,
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय के सतत उत्कृष्ट प्रयासों की प्रशंसा की।

द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी विपिन रंगारी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा एवं संस्कार के महत्व को समझाते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
धमतरी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण भांडे ने भी बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं प्रेषित की…


संस्था के संचालक मोहन सोनी ने धुरंधर का अर्थ भगवान श्री भोलेनाथ शिव शंकर से किया और धुरंधर का अर्थ समझाते हुए संस्था के सभी बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को उनके द्वारा “जीनियस के धुरंधर”.. नाम से नवाजा गया, साथ ही साथ द्वितीय दिवस में देवी वंदना, माइकल जैक्सन, महाकाल, और छावा स्टार प्रोग्राम को सम्मिलित कर सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने बहुत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
उपरोक्त सभी प्रोग्राम के लिए कोरियोग्राफी एवं( प्रोड्यूसर)… उत्कृष्ट संचालन का पूरा श्रेय संस्था की डायरेक्टर ऐश्वर्या सोनी, संतोष अगलावे एवं सभी सहयोगी शिक्षकों को दिया गया

 

विद्यालय परिवार के समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से यह दो दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्कृष्टता को एक नई पहचान प्रदान की।
साथ ही साथ संस्था के प्राचार्य सूरज नाग द्वारा संस्था में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे बच्चों को बहुत व्यवस्थित तरीके से सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया,
साथ ही साथ संस्था में बनाए गए चार ग्रुप पृथ्वीराज अशोका महाराणा और शिवाजी के सभी बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया.

इस वर्ष जीनियस ऑफ़ द ईयर का खिताब “शुभ जैन” क्लास 12th को प्राप्त हुआ प्रबंधन टीम द्वारा शुभ जैन के सरल व्यक्ति व और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और बधाइयां दी..

जीनियस पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य संचालक मोहन सोनी एवं स्कूल परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट आयोजनों का संकल्प लिया।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.