Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

महिला प्रसव पीड़ा में तड़पती रही

दो बच्चों के जन्म बाद पहुंची सीएचओ

नगरी / ग्राम गोरेगांव निवासी डीगेश्वर मरकाम की पत्नी को सुबह से प्रसव पीड़ा उठने लगा था , परिजनों ने गोरेगांव शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र की सी एच ओ को सूचित किया, महिला प्रसव पीड़ा में तड़पती रही पर सी एच ओ नहीं पहुंची, घर में ही महिला ने प्रथम बच्चे को जन्म दिया, परिजनों ने 102 एंबुलेंस को फोन किया, जब महिला को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का प्रयास किया जा रहा था , इस दरमियान महिला ने दूसरे बच्चों को जन्म दिया, इस दौरान लंबे इंतजार के पश्चात सी एच ओ पहुंची और महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए नगरी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जबकि महिला के प्रसव की सम्पूर्ण जानकारी सी ऐच ओ को पूर्व से ही थी.

उप सरपंच -जीवन यादव- के अनुसार उन्होंने सी एच ओ को फोन पर जानकारी दी, तब उनका जवाब ही था की सुबह 7 बजे मैं अस्पताल आई थी अब मैं घर में हूं. सी एच ओ की लापरवाही से महिला की जान भी जा सकती थी एक बच्चे के जन्म के बाद जब महिला को 102 एंबुलेंस में अस्पताल ले जाना था तब समस्या यह आ गई कि पहले बच्चे का जन्म का नार (नवजात नाभि से अपने माता के गर्भाशय से जुड़ा रहता है) नहीं काटा गया था जिसकी वजह से महिला और नवजात को एंबुलेंस तक ले जाना संभव नहीं हो पा रहा था और कुछ समय पश्चात घर में ही महिला ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया.
सुबह 7 बजे के आसपास महिला को प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुआ और 9 बजे तक महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया और दर्द में तड़पती रही पर उप स्वास्थ्य केंद्र की सी ऐच ओ लंबे इंतजार और दो बच्चों के जन्म के बाद पहुंची और महिला को लगभग 9:30, 10 बजे अस्पताल पहुंचाया जा सका.सी एच ओ की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित है.

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.