पेड़ से गिरने से घायल की इलाज के दौरान मौत
जंगल में लकड़ी काटने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
- नगरी /राजशेखर / दर्दनाक हादसे में एक युवक की पेड़ से गिरने से मौत हो गई.

- घटना दुगली थाना अंतर्गत ग्राम महामल्ला की है.
45 वर्षीय रहेश यादव की बरगद के पेड़ से गिरने से छाती और सर में गंभीर चोटें आई, घायल को नगरी के शासकीय सिविल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई.
नगरी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जंगल में लकड़ी काटने गया था, उसी दौरान रहेश यादव बरगद के पेड़ में चढ़कर, सूखी डालियों को काटने का प्रयास कर रहा था, अचानक संतुलन खो जाने से जमीन में जा गिरा, गिरने की वजह से सर और छाती में गंभीर चोटें आई. गंभीर अंदरूनी चोटों की वजह से इलाज के दौरान मौत हो गई.
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info
