नगरी में आशीर्वाद के 2000 दीपों से जगमगाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर 15 वार्डों में उत्सव जैसा माहौल, हितग्राहियों ने घरों में जलाए दीप

नगरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं आदरणीय भाई श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर नगर पंचायत नगरी में “सेवा, सुशासन एवं आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए और लगभग 2000 दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया।
वार्डों में भगवान गणेश जी की महाआरती सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। वहीं नगरी के अटल चौक में मुख्य कार्यक्रम के दौरान भव्य दीप प्रज्वलित किए गए। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस एवं स्मार्ट कार्ड योजना के हितग्राहियों ने भी अपने-अपने घरों में दीप जलाकर जन्मदिवस को पर्व के रूप में मनाया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह, औषधि बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम , नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला सभापति अश्वनी निषाद चेलेश्वरी साहू शंकर देव पार्षद अलका साव अंबिका ध्रुव देवचरण ध्रुव राजा पवार यश करण पटेल एल्डरमैन प्रतिमा देवांगन गौरव तिवारी दुर्गा प्रजापति जिला पंचायत सभापति अजय ध्रुव आतिश देवांगन गोलू साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
बलजीत छाबड़ा ने कहा—
«“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस केवल जन्मोत्सव नहीं, बल्कि सेवा और सुशासन के प्रति संकल्प लेने का अवसर है। उनके नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला और जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। आज प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस और स्मार्ट कार्ड जैसी योजनाओं के हितग्राहियों ने अपने घरों में दीप जलाकर जिस आत्मीयता के साथ जन्मदिवस मनाया, वह जनभागीदारी और विश्वास का सुंदर उदाहरण है। नगरी के 15 वार्डों में लगभग 2000 दीप जलाकर हम सभी ने प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की और मातृभूमि की सेवा के उनके संकल्प को नमन किया।”»
Live Cricket Info