आसमानी आफत: गाज गिरने से एक की मौत, 3 गंभीर घायल Recent News

नगरी (धमतरी)। लगातार हो रही बारिश के बीच आसमानी बिजली ने कहर बरपाया है।
नगरी ब्लॉक के *फरसियां – बोडर्रा मुख्य मार्ग* पर आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तेज बारिश और गरज-चमक के बीच अचानक गाज गिरी। इस चपेट में सड़क पर मौजूद 4 लोग आ गए।

सभी घायलों को तुरंत *शासकीय सिविल अस्पताल, नगरी* लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं 3 घायलों का उपचार जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info