फिर एक और ट्रांसफर में लगी आग
नौतपा का पहला दिन बिजली विभाग के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है

- नगरी / नौतपा का पहला दिन बिजली विभाग के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है.
-
दोपहर को एक ट्रांसफार्मर में आग लगी तो शाम को दूसरा ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड की वजह से जलने लगा.
सोमवार शाम 6:30 बजे के लगभग साईं भोजनालय के सामने लगे हुए ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और जिसकी वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई, बिजली विभाग तुरंत एक्शन में आई और आग पर काबू पाने के लिए सभी उपाय कर स्थिति को नियंत्रण में किया गया.
इसके पहले दोपहर 2:30 बजे महिला बाल विकास के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में एक बंदर के चिपक जाने से आग लग गई. लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी.
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और बिजली की अधिक खपत की वजह से ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से आग लगने की घटनाएं हो रही है.
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
