Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

बोरई वनोपज नाका में 120 क्विंटल धान का अवैध परिवहन पकड़ा

तहसीलदार, फूड व मंडी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

नगरी/धमतरी, 25 फरवरी 2026। अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। ग्राम बोरई स्थित वनोपज नाका चेकपोस्ट पर संयुक्त जांच अभियान के दौरान एक ट्रक में बिना वैध दस्तावेज के धान परिवहन करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की गई।


मौके पर तहसीलदार, खाद्य विभाग (फूड विभाग) एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वाहन को रोककर जांच की गई। निरीक्षण में ट्रक में लगभग 120 क्विंटल धान (करीब 300 कट्टा) लदा मिला। टीम द्वारा परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज—जैसे परिवहन अनुमति, मंडी पंजीयन, बिल एवं मंडी शुल्क रसीद—मांगे जाने पर कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


प्रारंभिक जांच में संबंधित ट्रेडर्स के संचालक कुन्नू नायक, निवासी उमरकोट (ओडिशा) का नाम सामने आया। दस्तावेजों के अभाव में उनके विरुद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि बिना वैध दस्तावेज के कृषि उपज का परिवहन न केवल मंडी नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे राजस्व हानि की भी आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न चेकपोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
फिलहाल धान एवं वाहन को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण होने तक अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित पक्ष को दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.