टेंगना, समतरा का सड़क संपर्क टूटा
विकासखंड मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित है

नगरी / विकासखंड मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम टेंगना, समतरा का सड़क संपर्क मुख्यालय से टूट गया है.
लगातार हो रही भारी वर्षा की वजह से महानदी कैनाल पर बनी पुलिया जलमग्न हो गई.
ग्राम गोरेगांव के उप सरपंच जीवन यादव ने बताया पुल के ऊपर घुटनों तक पानी का तेज खतरनाक बहाव की वजह से ग्राम का सड़क संपर्क पूर्णता: मुख्यालय से जोड़ने वाली मार्ग से टूट गया.
बुधवार सुबह ग्राम टेंगना, समतरा के लगभग 20-25 ग्रामीण ग्राम गोरेगांव में नहावन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे पर जब वापस लौटे तो देखा कि मुख्य पुलिया में घुटनों तक बाढ़ का पानी खतरनाक गति से प्रवाहित हो रहा था. सभी ग्रामीणों को वापस ग्राम गोरेगांव लौटना पड़ा.
बता दे की टेंगना, समतरा ग्राम गोरेगांव का आश्रित ग्राम है. ग्राम के सरपंच कन्हैयालाल नाग और उपसरपंच जीवन यादव ने बाढ़ में फंसे हुए ग्रामीणों की मदद की.
बीच धार में फंसे हुए एक मोटरसाइकिल को ग्रामीणों के सहयोग से कंधे में उठाकर बड़े मुश्किल से पर किया गया
Live Cricket Info