8 लाख की सोने के गहनों की उठाई गिरी Recent News
मामला नगरी के नवकर ज्वेलर्स का

नगरी / प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जुलाई को नगरी मुख्य मार्ग में स्थित नवकार सोने चाँदी की दुकान में लगभग 7 से 8 लाख की सोने के आभूषण, ग्राहक बनकर आए हुए एक व्यक्ति द्वारा उठाई गिरी करने का आरोप है.
दुकान के संचालक सन्नी छाजेड़ ने बताया की सप्ताह भर पहले 23 जुलाई को एक लगभग 35 से 40 उम्र का व्यक्ति ग्राहक बनकर सोने के लॉकेट खरीदने आया, उसने एक लॉकेट पसंद किया और ₹500 यह कहकर छोड़ गया की दो-तीन घंटे बाद आकर बाकी 7500 रुपए देकर लॉकेट ले जाऊंगा, उसने सोने की बालियां दिखाने को कहा, लगभग 7 से 8 लख रुपए की सोने की बालियों से भरें बॉक्स में से एक बाली पसंद कर यह कहा कि “थोड़ी देर बाद पैसा लेकर आऊंगा और ले जाऊंगा”
ग्राहक के जाने के बाद देर रात तक उसका इंतजार किया गया पर वह नहीं आया, दूसरे दिन एक अन्य ग्राहक सोने की बालियां खरीदने दुकान में आया, तब आभूषण का वह बॉक्स गायब था.
सन्नी छाजेड़ नें आरोप लगाते हुए नगरी थाने में शिकायत दर्ज की ग्राहक बनकर आए हुए शातिर चोर ने बड़ी सफाई से 7 से 8 लाख की सोने की बालियों से भरा बॉक्स पार कर फरार हो गया है, उस व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज भी नगरी थाने को सौपा गया है, जिसमें वह व्यक्ति दो अन्य साथियों के साथ नजर आ रहा है और बाद में वह नवकार ज्वेलर्स की दुकान से निकलकर एक अन्य साथी के मोटरसाइकिल में बैठकर जाता दिख रहा है.
Live Cricket Info


