48 घंटे से लगातार हो रही वर्षा से जन जीवन प्रभावित Recent News
पुल बहे, प्रशासनिक कार्यालयों भी जलमग्न

नगरी /राजशेखर नायर /मानसून के सक्रिय होने और कम दबाव का क्षेत्र (डिप्रेशन) बनने के कारण नगरी क्षेत्र मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
मानसून अब रौद्र रूप को दिखा रहा है.
पिछले दो दिनों से नगरी क्षेत्र में अनवरत मूसलाधार वर्षा हो रही है जिसकी वजह से ग्रामीण और शहरी इलाकों में जल भराव की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
नगर के प्रमुख प्रशासनिक कार्यालय नगर पंचायत, तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय और बस स्टैंड सहित मुख्य सड़कों में जल भराव की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, ग्रामीण क्षेत्रों में देउरपारा सिहावा में पुल बहाने से सिरसीदा, छिपलीपारा और भी कई अन्य ग्राम के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info




