लो वोल्टेज और बिजली कटौती से परेशान किसान Recent News
समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
नगरी / ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने के साथ ही, लो वोल्टेज और बिजली कटौती से ग्रामीणों और किसानों की समस्या बढ़ गई है.
परेशान किसान एवं ग्रामीण बेलरगांव स्थित बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कार्यालय पहुंचकर मांग की के विद्युत कटौती और वोल्टेज की समस्या का समाधान तुरंत किया जाए अन्यथा आंदोलन करने की बात कही.

बिरगुड़ी,सेमरा, टांगापानी, बांसपानी,कोंगेरा के किसान विद्युत कार्यालय बेलरगांव पहुंचकर अस्सिटेंट इंजीनियर विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपते मांग की कि जल्द से जल्द लो वोल्टेज समस्या और विद्युत कटौती की समस्या का तुरंत समाधान करें.
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, किसान समिति अध्यक्ष पुनीतराम साहू,श्रवण ध्रुव रघुनंदन पटेल, आनंद राम,लखन साहू, कमलेश कुंजाम,राजू मरकाम, प्रदीप साहू,ललेश साहू, परमानंद साहु,शिवा ध्रुव, ईश्वर साहू,लेखराम देवांगन,अमर साहू, फूलचंद मरकाम,अकतू कश्यप, यशवंत मंडावी ने कहा की बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा.

फोटो – प्रतिदिन बिजली में हो रही कटौती और लो वोल्टेज की वजह से पानी के पंप पूरी क्षमता से काम नहीं कर रहा है.
जिसकी वजह से फासले सूखने लगी हैं.

फोटो – लो वोल्टेज की वजह से घरेलू पानी के पंप ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से समस्या खड़ी हो गई है

फोटो -बिरगुड़ी,सेमरा,भड़सिवना,टांगा पानी,कोगेंरा और ग्राम पंचायत बांसपानी, फरसियां क्षेत्र में फासले सूखने लगी है को लो वोल्टेज की वजह से सिंचाई में उपयोग की जाने वाली पानी के पंप पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर पा रहे हैं जिसकी वजह से पेयजल समस्या है तो आ ही रही है साथ ही फैसले भी सूखने लगी है
Live Cricket Info

