Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मुकुंद सोनी ने जन्मदिवस के अवसर पर वाटर कूलर और पानी टंकी भेंट की Recent News

युवक ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया

नगरी। आज के दौर में जहां जन्मदिन बड़े होटलों, रिसॉर्टों और पार्टियों में मनाने का चलन बढ़ता जा रहा है, वहीं नगर पंचायत नगरी के एक युवक ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगर के प्रतिष्ठित सोना चांदी व्यवसायी एवं जीनियस पब्लिक स्कूल के संचालक मोहन सोनी के सुपुत्र मुकुंद सोनी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 9 स्थित मुक्तिधाम में अपने स्वर्गीय दादा सेठ बस्तीमल जी सोनी की स्मृति में एक वाटर कूलर भेंट किया। इसके साथ ही मंडी परिसर के सामने किसानों एवं नगरवासियों के लिए शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर एवं पानी टंकी की व्यवस्था भी कराई गई।

मुकुंद सोनी की इस अनूठी पहल ने नगर के युवाओं को यह संदेश दिया है कि जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के लिए कुछ सकारात्मक करने का माध्यम भी बन सकता है। इतनी कम उम्र में उनकी सोच और सेवा भावना नगरवासियों के लिए प्रेरणा का विषय बनी हुई है।

इसी अवसर पर नगर के समाजसेवी अनिल वाधवानी ने अपने पिता स्वर्गीय मुरलीधर वाधवानी की स्मृति में मुक्तिधाम परिसर में सीसीटीवी कैमरे प्रदान किए। मुक्तिधाम में आए दिन असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की घटनाओं को देखते हुए यह व्यवस्था सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

वहीं नगर के व्यवसायी प्रेमजीत सिंह छाबड़ा ने अपनी माता स्वर्गीय सरदारनी चरणजीत कौर छाबड़ा की स्मृति में ध्वनि यंत्र (साउंड सिस्टम) प्रदान किया, जिससे अंतिम संस्कार एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान रामभक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लोगों को मिल सकेगा।
दोनों जगह वाटर कूलर का विधिवत लोकार्पण श्रीमती पार्वती सोनी पति स्वर्गीय श्री बस्तीमल जी सोनी द्वारा किया गया
नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने सभी समाजसेवी परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने पूर्वजों एवं स्वजनों की स्मृति में जनहित के कार्य करना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य न केवल दिवंगत आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं, बल्कि समाज को भी स्थायी लाभ पहुंचाते हैं।उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि वे भी अपने परिजनों की स्मृति में जनकल्याणकारी कार्यों से जुड़ें। नगर पंचायत ऐसे सभी पुनीत कार्यों में सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी। अध्यक्ष ने विशेष रूप से मुकुंद सोनी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और समाजसेवा की भावना को नई दिशा देगी। कार्यक्रम में सभापति अश्वनी निषाद शंकर देव पार्षद जयंती टुकेश्वरी साहू मिक्की गुप्ता अंबिका ध्रुव चेलेश्वरी साहू डागेश्वरी साहू नरेश पटेल राजा पवार संतोष अगलावे शंकर पंजाबी योगेश साहू लक्ष्मी गुप्ता विनय नाग संजू निर्मलकर

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.