Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मखाना खेती से स्व सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार-अरुण सार्वा

आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

नगरी/सांकरा/राजशेखर / ग्राम पंचायत सांकरा के बांध में मखाना खेती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।
इस पहल के तहत स्व सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा मखाना के बीज डाले गए, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई जा रही है।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण सार्वा ने कहा कि सांकरा में मखाना खेती से आसपास के स्व सहायता समूहों को स्थायी रोजगार मिलेगा और महिलाओं की आजीविका मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि इस पहल से 17 स्व सहायता समूहों की लगभग 200 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ज्ञात हो कि मखाना खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्वयं के व्यय से तालाब निर्माण कराया गया तथा केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan को भी इस संबंध में अनुशंसा की गई थी। उनके धमतरी दौरे के दौरान मखाना से बनी पुष्पमाला पहनाकर इस पहल की जानकारी दी गई थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


योजना के अनुसार सांकरा बांध में लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में मखाना खेती की जाएगी, जिसकी शुरुआत फिलहाल 25 से 30 एकड़ में की गई है। यह खेती क्षेत्र में पहली बार हो रही है, जिसे लेकर महिलाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं वन सभापति अजय ध्रुव, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, प्रेमलता नागवंशी, सरपंच नागेंद्र बोरझा, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष गिरवर भंडारी सहित भाजपा नगरी मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, जन्मजय साहू, सतीश साहू, जनक साहू एवं जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास, आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.