प्रतिष्ठित जैन ने हासिल किया पीएचडी की उपाधि
नगरी/नगर के वार्ड नंबर 4 निवासी नख़तमल जैन की पुत्रवधू, प्रतिष्ठित जैन, पति प्रतीक जैन ने हेमचंद यादव
विश्वविद्यालय दुर्ग से पीएचडी की उपाधि हासिल कर अपने समाज व जिले का नाम रोशन किया है।


प्रतिष्ठित जैन को इतिहास विषय में पीएचडी(PHD) डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि प्रदान की गई है, उनके शोध और रिसर्च का विषय छत्तीसगढ़ राज्य के आर्थिक विकास में दुर्ग जिले की भूमिका 2000 से 2020 तक था उन्होंने अपना यहां शोध कार्य डॉक्टर पी डी सोनकर सेवा नेतृत्व सहायक अध्यापक, डॉक्टर मरखनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय जामुल भिलाई के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया इस शोध प्रबंध के बाह्य परीक्षक डॉक्टर शामराव आई कोरेटी प्राध्यापक एवं विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय संत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय नागपुर महाराष्ट्र थे. भविष्य के शोधार्थियों के लिए मददगार साबित होगी थीसिस डॉक्टर कोरेटी
मौखिक परीक्षा के दौरान बाह्य परीक्षक डॉक्टर शामराव आई कोरेटी मैं डॉक्टर बृंदा जैन के शोध कार्य की भूरि -भूरि प्रशंसा की उन्होंने कहा कि ऐसे समसामयिक और महत्वपूर्ण विषय का चुनाव करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है शोध ग्रंथ में वर्ष 2000 से 2020 तक के तथ्यों का समावेश इतने बेहतरीन और सुव्यवस्थित ढंग से किया गया कि उनके आने वाले भविष्य में इस थीसिस की सहायता से नए शोधार्थियों को दुर्ग जिले के आर्थिक विकास को गहराई से जानने और समझने में बहुत मदद मिलेगी
विश्वविद्यालय प्रबंधन और परिजनों ने दी बधाई
डॉक्टर बृंदा जैन की इस बडी शैक्षणिक व शोध उपलब्धि पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति महोदय शोध निर्देशक पीएचडी(PHD) सेल प्रमुख प्राध्यापको परिवार जनों और समस्त शुभचिंतक ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है l
Live Cricket Info