पवन कुमार साहू बने किसान मोर्चा नगरी के अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मंडल नगरी के कार्यकर्ताओं बधाई
नगरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, मंडल नगरी के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता सांकरा निवासी पवन कुमार साहू की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति प्रदेश नेतृत्व की सहमति एवं संगठन के निर्णय अनुसार संपन्न हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय रायपुर संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी, जिला संगठन प्रभारी किरण बघेल तथा प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक ठाकुर की सहमति एवं कोर ग्रुप के निर्णय के पश्चात जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहिदास मिश्रा द्वारा पवन साहू को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सांकरा निवासी पवन कुमार साहू लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए किसान हितों एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उनके अध्यक्ष बनने से मंडल नगरी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नियुक्ति उपरांत पवन साहू ने पूर्व विधायक किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू, सुलोचना साहू, मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे, नागेंद्र शुक्ला, विकल गुप्ता, कमल डागा, नागेंद्र बोllll जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई सोसाइटी समिति अध्यक्ष गिरवर भंडारी जन्मजय साहू आदि कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं किसानों के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवन साहू को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Live Cricket Info
