नगरी मंडल में सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला एवं मासिक बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में

नगरी /ग्राम फरसियां के महामाई मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी नगरी मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला और मासिक बैठक का आयोजन किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित सेवा संकल्प अभियान इस कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा और तैयारी को तय करने के लिए मंडल स्तर पर कार्यशाला एवं मासिक बैठक का आयोजन किया गया.

कार्यशाला के मुख्य वक्ता नेहरू राम निषाद अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, शालिनी राजपूत, प्रकाश बैस धमतरी भाजपा जिला अध्यक्ष, राजेश नाथ गोसाई नगरी भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने तक चलेग, कार्यशाला में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई , इसमें जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीति बनाई गई .
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को सेवा दिवस या आशीर्वाद दिवस से होगी, इस दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और आशीर्वाद का दिया जैसे 13 प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
पार्टी का लक्ष्य इस दौरान देश के करीब 25 करोड़ परिवारों तक सीधे संपर्क साधने और सरकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का है.
कार्यशाला में पिंकी शिवराज शाह राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा,अरुण सार्वा जिला पंचायत अध्यक्ष, बलजीत छाबड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष, मोहन नाहटा पूर्व मंडल अध्यक्ष, रवि शंकर दुबे नगरी मंडल प्रभारी, प्रेमलता नागवंशी, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, मोहन पुजारी, हृदय साहू, महेंद्र नेताम, सुलोचना साहू, रूपेंद्र साहू, दिनेश्वरी नेताम, प्रतिमा देवांगन,अजय ध्रुव, शिवदयाल साहू, राजशेखर नायर, भीम सिन्हा, त्रिलोक साहू, रुद्र नारायण सिन्हा, नरसिंह मरकाम, चित्रांश नागवंशी, चेलेश्वरी साहू, मोहन पुजारी, संजय सारथी, नागेंद्र बोरझा, केशव टेकाम, जीवन नाग, डागेश्वरी साहू, अम्बिका ध्रुव, श्यामंत बिसेन, हिमांशु यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.
Live Cricket Info