Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

दर्दनाक सड़क हादसा,बाइक चालक की मौत

दुर्घटना स्थल में सीमेंट के पांच भारी पिलर टूटे पाए गए

राजशेखर नायर / छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले में नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमाली और गोरेगॉव के बीच तुरगा तालाब के घुमावदार मुख्य मार्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है.
हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे ग्राम अमाली निवासी देवनाथ कश्यप की मौत हो गई.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 23 मार्च को रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के बीच नगरी फरसियां मुख्य मार्ग में ग्राम गोरेगांव के तुरगा तालाब किनारे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई.
हादसे में सड़क किनारे लगे सीमेंट के पांच बचाव पिलर उखाड़कर गए, जिससे ऐसा प्रतीत होता है की कोई भारी वाहन तेज गति से सामने से आ रहे बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और पिलर को क्षतिग्रस्त करते हुए बाइक को टक्कर मार घटनास्थल से आगे बढ़ गई.
बाइक के टक्कर से सीमेंट का भारी 5 पिलर उखाड़ने और टूटने की संभावना नहीं लगती.
जबकि यहां घटनास्थल पांच सीमेंट के भारी पिलर उखड़े हुए और टूटे हुए पाए गए हैं जबकि एक पिलर घटना स्थल से काफी दूरी में नाले में फेंकाया हुआ दिखाई दे रहा है.

O
मृतक बाइक चालक का शव भी लगभग 10 फीट बांस के झाड़ियां पड़ा मिला.

रविवार रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के बीच ग्राम अमाली में भगवती जनरल, देवांगन किराना, और रोहित साहू के प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया जाए तो उस समय सड़क से गुजर रहे भारी वाहनों की जानकारी प्राप्त हो जाएगी, वाहनों के निरीक्षण और पूछताछ से घटना का खुलासा आसानी से हो सकता है.

घटनास्थल तालाब किनारे और सड़कघुमावदार तथा रात्रि में अंधेरा और सन्नाटा पसरा रहता है.
रात्रि में सड़क में आवागमन कम होता है ऐसे में वाहन चालक बेहद तेज गति से वाहन दौड़ते देखे जाते हैं, दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, प्रथम दृष्टय में यह हादसा भी इसी तरह का प्रतीत होता है. नगरी पुलिस मामले की जांच में जूट गई है

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.