तेंदुए ने गाय के बछड़े का किया शिकार
ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया
Iनगरी/सांकरा /हरि भंडारी / ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गाय के बछड़े का तेंदुए ने रात्रि में शिकार किया, बुधवार सुबह ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचत किया गया.

मामला ग्राम पंचायत सांकरा के मशानडबरा का है, ग्रामीण ने बताया की रात्रि में तेंदुआ या किसी अन्य हिंसक वन्य प्राणी ने बछड़े का शिकार कर बछड़े के सर के सामने के हिस्से का भक्षण कर लिया है,
घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दे दी गई है
उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद के डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि शिकार शायद सोन कुत्ते या भेड़िए ने किया होगा, क्योंकि तेंदुआ पीछे से हमला करता है पर यहां सामने से सर के भाग में हमला किया गया है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह शिकार तेंदुए ने नहीं किया है
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info

