Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

आधुनिक तकनीक अपनाएं किसान-अरुण सार्वा

तहसील साहू समाज द्वारा आयोजित किसान/व्यापारी संगोष्ठी

नगरी। तहसील साहू समाज नगरी द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय किसान/व्यापारी संगोष्ठी समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों को वर्षों पुराने पारंपरिक खेती के तरीकों में बदलाव लाकर आधुनिक खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी किसान समूह बनाकर आपस में संवाद करें, मिट्टी की जांच कर उसकी गुणवत्ता को समझें तथा फसल की आवश्यकता के अनुसार पानी, खाद एवं संसाधनों का उपयोग करें। उन्होंने किसानों को केवल खरीफ फसल तक सीमित न रहकर रबी सीजन में दलहन, तिलहन एवं अन्य लाभकारी फसलों की खेती करने की सलाह दी। साथ ही विभिन्न प्रकार की सब्जियों एवं बहुफसली खेती अपनाकर अधिक मुनाफा कमाने पर जोर दिया।

विशेष अतिथि आधुनिक कृषि विशेषज्ञ एवं सलाहकार किसान कांकेर रवि अवस्थी ने भी आधुनिक खेती को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि उन्नत तकनीक, वैज्ञानिक पद्धति और सही मार्गदर्शन से बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जब भी आवश्यकता होगी, वे मार्गदर्शन हेतु उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कंवल राम साहू, अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी ने की। इस अवसर पर आधुनिक कृषक नगरी मिथलेश साहू सहित समस्त परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष जन्मेजय साहू, उपाध्यक्ष हरीश साहू, सचिव भूषण कुमार साहू, अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ फरसिया जितेन्द्र साहू, सांकरा झाड़ूराम साहू, बिरगुड़ी नीरज कुमार साहू, परसापानी जितेन्द्र साहू, घटुला प्रभुराम साहू, नगरी मनोज कुमार साहू, बेलरगांव भूपेंद्र साहू, मावलीपारा राधेलाल साहू, हेमलता साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं व्यापारियों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना रहा।

 

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.