Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सिंचाई विभाग की लापरवाही,किसान का 6-7टन कद्दू की फसल हुई खराब

किसान ने की मुआवजे की मांग

नगरी /राजशेखर नायर / सिंचाई विभाग की लापरवाही से निस्तार के लिए छोड़ा गया पानी सब्जियों के खेत में घुसने से एक किसान का लगभग 6 से 7 टन कद्दू या कुमड़ा की फसल खेत में सड़ गया. किसन को लगभग 60 से ₹70 हजार का नुकसान उठाना पड़ रहा है. परेशान किसान ने शासन से मुआवजे की मांग की है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामला ग्राम पंचायत गोरेगांव के किसान लेखराज साहू का है, उन्होंने बताया की 90 दिन में तैयार होने वाली कुम्हड़ा जिसे कद्दू या काशीफल भी कहते हैं की फसल लगभग चार एकड़ खेत में, लगभग 5 लाख की लागत से ड्रिप सिस्टम से लगाया था, फसल पूरी तरह तैयार हो चुका था, मंडी वालों से सौदा भी हो चूका, कद्दू को तुड़वाकर किसान द्वारा खेत में एक स्थान पर इकट्ठा भी किया गया, इसी दौरान सिंचाई विभाग द्वारा तालाबों में पानी भरने निस्तार के लिए छोड़ गया पानी विभाग की लापरवाही से लेखराज साहू के खेत में भर गया, जिसकी वजह से खेत में इकट्ठा किया हुआ कद्दू पानी में तैरने लगा, शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने टूटी हुई नहर नाली मरम्मत नहीं की जिसकी वजह से 6 से 7 टन के लगभग कद्दू सड़ गए.


किसान लेखराज साहू के अनुसार प्रति किलो ₹10 के हिसाब से उन्होंने एक व्यापारी से कद्दू का सौदा किया था, पर निस्तार के लिए छोड़े गए पानी की वजह से 6 से 7 तन कद्दू सड़ गए जिसकी वजह से उन्हें लगभग 60 से ₹70 हजार का नुकसान उठाना पड़ रहा है.
उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग को जानकारी दी गई थी.
उनके कर्मचारी खेत देखने आए भी पर किसी तरह का मरम्मत कार्य किये बगैर जेसीबी को यह कहकर वापस ले गए की बिजली की तार होने की वजह से जेसीबी आगे नहीं जा सकती. विभागीय कर्मचारियों की जिम्मेदारी थी की मजदूर लगाकर क्षतिग्रस्त नहरनाली की मरमत करवाते. विभाग के लापरवाही की वजह से जो नुकसान हुआ है उसकी मुआवजा दी जाए.

एसडीओ सिंचाई विभाग प्रवीण बोदलेकर- विभाग द्वारा नाहर नाली की मरम्मत की गई थी पर रात्रि में कुछ लोग नाली को क्षतिग्रस्त कर पानी खेतों तक पहुंचने के कार्य में लगे हुए हैं जिसकी वजह से सब्जी के खेतों में पानी भर रहा है.
पानी सिर्फ तालाबों में निस्तारिक के लिए छोड़ गया है ग्राम के सरपंच को इस बात की सूचना दी गई है की पानी सिर्फ तालाबों में भर जाए ना कि खेतों में सिंचाई हेतु

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.