लापरवाही-नाली निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर भूल गए ठेकेदार
सड़क में रुके हुए गंदे पानी, बदबू वार्डजान परेशान
नगरी / गोरेगांव के वार्ड नंबर 7, गांधी चौक निवासी निरंजन यदुराज, लक्ष्मी नारायण, खिलानंद साहू, रंजू ध्रुव ललित ध्रुव भोला ध्रुव, जयंत यतुराज ने शिकायत करते हुए कहा की जनपद के ठेकेदार द्वारा पुरानी नाली खोदकर, नया निर्माण कार्य करने 10-15 दिन पहले खोद कर, पानी निकासी के रास्ते को बंद कर, निर्माणकार्य अधूरा छोड़ दिया गया.
जिसकी वजह से गंदा पानी पूरे गली में भर गया है और लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है. सड़क में रुके हुए गंदे पानी, बदबू और मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिसकी वजह से गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है.वा र्ड वासी निरंजन यादुराज के कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार रुके हुए गंदे पानी की वजह से गीली हो गई है और पानी अंदर कमरे में भर रहा है, कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है, वार्ड वासियों ने तत्काल रुके हुए गंदे पानी के निकासी का मार्ग बनाने की मांग की है.

जनपद सीईओ- बोरझा – मैं चेक करवाता हूं निर्माण कार्य को तुरंत प्रारंभ किया जाएगा. वार्ड वासियों द्वारा बहुत अधिक मात्रा में मवेशियों के मल-मूत्र को नाली में बहने की वजह से पानी निकासी बार-बार अवरुद्ध हो रहा था जिसकी वजह से पुरानी नाली को तोड़कर पुनः बड़ी नाली बनानी पड़ रही है.
Live Cricket Info





