Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक हुआ गिरफ्तार*

करेलीबड़ी पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

ग्राम करेलीबड़ी के मजराटोला स्थित बिजली ऑफिस के पास मुख्य मार्ग किनारे एक युवक धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है एवं क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित कर रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी करेली बड़ी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मौके पर एक युवक हाथ में काले रंग का धारदार चाकू लहराते हुए पाया गया, जो आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा था।
पकड़े गए युवक से ही पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय साहू पिता नरेन्द्र साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी करेलीबड़ी बताया।
आरोपी के पास से 12 इंच लंबाई का काले रंग का स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया।
उक्त हथियार के संबंध में आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर चौकी करेली बड़ी पुलिस द्वारा मौके पर ही चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस चौकी करेलीबड़ी थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 60/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

*आरोपी का नाम*-
संजय साहू पिता नरेन्द्र साहू, उम्र 20 वर्ष,
निवासी करेली बड़ी
पुलिस चौकी करेली बड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छ.ग.)

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

राजशेखर नायर

मैं राजशेखर नायर, धमतरी (छत्तीसगढ़) से हूँ और नई खबर का चीफ एडिटर हूँ। मेरा प्रयास है कि स्थानीय और जनहित से जुड़ी सच्ची व निष्पक्ष खबरें आप तक समय पर पहुँचें। ताज़ा अपडेट के लिए Telegram और WhatsApp पर हमारे साथ जुड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.