आप के आशीर्वाद केलिए धन्यवाद-अरुण सार्वा
कार्यकाल के 1 साल पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियों का किया धन्यवाद
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के 1 साल पूर्ण होने पर क्षेत्र वासियो धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा
“यह एक वर्ष जिला पंचायत धमतरी के क्षेत्र क्र. 12 नगरी की देवतुल्य जनता के अटूट विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है।आप सभी के स्नेह और पार्टी नेतृत्व के भरोसे से ही मुझे अध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
आपने मेरे सेवा भाव पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। मैं क्षेत्र की समस्त जनता और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आजीवन ऋणी रहूँगा।
आने वाले वर्षों में भी आपके विश्वास की डोर अटूट रहे और विकास की धारा निरंतर बहती रहे — इसी संकल्प के साथ आपके मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूँ।
Live Cricket Info

